"96" Movie Review
Hello दोस्तों
हम सब movies देखना बहुत पसंद करते हैं, और हमेशा ही एक अच्छी Movie की तलाश में रहते हैं,
जिसकी कहानी हमे अंदर तक छू ले , और एक अच्छी movie देखने की चाह में हम 10-15 movies ऐसे ही देख लेते हैं ये सोच के इसमे हमारा पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री है, तीन घंटे movie देखने के बाद एहसास होता है कि Time Waste हो गया , movie मे ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो नया हो आपके दिल को छू सके।
तो दोस्तों अब ये काम मुझ पर छोड़ दो, अब आपको बोरिंग movie देखने की जरूरत नही है,
इसके लिए बस आपको मेरे इस ब्लॉग के साथ बने रहना है , और मैं आपके लिये कोई ऐसी movie ढूँढ के लाता रहूँगा, जिसका subject unique and original ho, जिसको देखने के बाद complete Setisfection मिले।
ये मेरा पहला ही ब्लाग है, और मुझे पता है कि बहुत सारी गलतियां हो सकती है इस ब्लॉग में, जैसे कि हिन्दी और अंग्रेजी मिक्स हो रही है, पर यकीन करना दोस्तों फ़िल्मों के बारे में मेरी सलाह गलत नहीं होगी.
तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं आज जो Movie मै आपके लिए लाया हूँ उसका नाम है, "96" जो originally Tamil भाषा की movie है और हिन्दी में भी available है आप इसे youtu.be पर देख सकते हैं वो भी बिल्कुल free मे,
इस फिल्म में जो मुख्य कलाकार हैं वो है विजय sethupathi, Beauty queen Trisha और....
तो दोस्तो हम पूरी कोशिश करेंगे, के इस वीडियो में कोई spoiler ना हो.
तो चलिए शुरू करते हैं, याद कीजिए जब आप हाई स्कूल में थे, 90's मे, स्वीट teenage लाइफ , इस दौरान, हम सबका कोई न कोई क्रश जरूर रहा होता है, कई बार ये एक तरफा होता है, और बहुत बार दोनों तरफ से होता है, (हमारी नायिका और नायक के बीच भी ये दो तरफ ही था) , ये एक दूसरे को बोलना भी चाहते हैं , कई बार कोशिश भी करते हैं बताने की, उस समय जो सबसे बड़ा डर होता है वो होता है rejection का, क्या होगा अगर सामने वाला आपको रिजेक्ट कर दे,? Bas इसी कशमकश मे समय बीत जाता है।
अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है तो बस ये movie आपके लिए बहुत ही जरूरी है,
, स्कूल पास करके हम सब अपने अपने रास्ते निकल जाते हैं.. और आपकी story पर यहाँ (') लाग जाता है,
Story present और past मे झूलती रहती है, बहुत ही खूबसूरती से फ़िल्माया गया है इसको।
Present मे एक दिन हमारे नायक के पास जो अब 40 साल से अधिक हो चुका है, still unmarried, अच्छा carrier है, सब ठीक है तो उसके पास एक msg आता है कॉलेज स्कूल friends reunion ka 96 batch ka जिसमें हमारे नायक और नायिका एक ही क्लास में थे, नायिका की शादी हो गई है जो अब Singapore मे है आपने पति और बेटी के साथ खुश हैं.
इसके आगे हम कुछ नहीं बता सकते spoiler होगा.
अब आपको ये movie देखो और पता लगाओ कि
नायिका reunion पार्टी में शामिल होगी या नहीं?
और जब 22 साल बाद दोनों एक दूसरे के सामने आयेंगे तो क्या होगा??
फिल्म देखते समय भावनाओं का जो तूफान आपके अंदर उठेगा, वो पहले आपने कभी महसूस नहीं किया होगा, जल्दी से देखो...
22 साल पहले ऐसी क्या situation थी कि इजहार करने की सारी कोशिशें बेकार हो गई थी?
क्या 22 साल बाद पुरानी अधूरी कहानी क्या पूरी हो पाती है??
और please वापस आकर ये जरूर बताना कि आप को 90s वाली नायिका ज्यादा पसंद है या फिर 2018 वाली..??
पूरी कोशिश की के कोई spoiler ना दूँ..
पर एक warning जरूर देना चाहता हूँ..
Warning :-
जब आप movie देखे, तो पानी का जग साथ रखे,
कुछ सीन तो ऐसे हैं कि आंखो के आगे अंधेरा छा जाए
Movie देखते हुए दिल को मजबूत रखना
अगले हफ्ते एक और Movie लेकर आऊंगा.
Thank you
🙏